15 August 2025: देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त 2025 को लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे
पीएम मोदी 15 अगस्त 2025 को लगातार 12वीं बार लाल किला पर फहराएंगे तिरंगा झंडा
नई दिल्ली। (15 August 2025) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 15 अगस्त 2025 को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 12वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में वह अपनी सरकार का एजेंडा रखते हैं, रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं, महत्वपूर्ण नीति और कार्यक्रम की घोषणा करते हैं। इसके साथ ही देश के सामने ज्वलंत मुद्दों के बारे में बात भी करते हैं। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त 2025 को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। (15 August 2025)
(15 August 2025) इन मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं पीएम मोदी
नेहरू को यह सम्मान 17 और इंदिरा गांधी को 16 बार मिला था। विकसित भारत का विषय उनके संबोधन में प्रमुखता से छाया रह सकता है। माना जा रहा है कि वह अपने संबोधन में वह दुश्मन देश पाकिस्तान को सबक सिखाने वाली भारतीय सेना के शौर्य, आतंकवाद और तमाम ज्वलंत मुद्दों का उल्लेख भी कर सकते हैं।
लाल किले पर मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा), सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, निर्वाचित महिला प्रतिनिधि, संकल्प के लाभार्थी, महिला सशक्तिकरण केंद्र, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी पहल, सखी केंद्र योजना, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाइयों के कार्यकर्ता भी इस समारोह के गवाह बनेंगे। (Happy 79th Independence Day 2025)
इस भव्य समारोह को देखने के लिए पारंपरिक पोशाक पहने विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 2,000 लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। MyGov और आकाशवाणी के सहयोग से रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के तीन हजार (3,000) विजेता भी इस समारोह का हिस्सा होंगे। (79th Independence Day 2025 Video)













