उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Lucknow News: लखनऊ के रहीमाबाद में ओला ड्राइवर की हत्या, मां के सामने गड़ासे से काटा गला

पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

लखनऊ। (Lucknow News) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अभी पिछले दिनों में रहीमाबाद में एक हत्या से हड़कंप मचा था। इस घटना को भी कुछ ही दिन बीते थे रहीमाबाद में एक बार फिर हत्यारों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक मां के सामने उसके बेटे का गड़ासे से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वारदात से मौके पर हड़कंप मच गया सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। (Lucknow News)

(Lucknow News) ओला ड्राइवर था संजय

जानकारी के अनुसार, घटना रहीमाबाद थाना क्षेत्र की है। यहां हामिद खेड़ा मजरा के मवई कला गांव में ओला ड्राइवर संजय कुमार (40) की गड़ासे से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे ने आधी रात को मां के सामने बेटे का बेरहमी से गड़ासे से गला काट कर उतारा मौत के घाट उतार दिया। मां चीखती रही लेकिन तब तक बेटे की जान जा चुकी थी। खून से लथपत पड़ी बेटे की लाश देखकर मां बेहोश हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने दो नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में हुए इस खूनी खेल ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button